सक्सेसफुल स्टूडेंट बनने के लिए आज से ही छोड़ें ये 7 बुरी आदतें


By Priyanka Pal31, Aug 2024 11:25 AMjagranjosh.com

सक्सेस बनने का कोई मंत्र नहीं है बल्कि यह आपकी जिज्ञासा, व्यवहार, लगन और मेहनत पर निर्भर करती है।

बुरी आदतें

आज जानिए कुछ उन आदतों के बारे में जो आपकी सक्सेस में रोड़ा बन सकती हैं। ये आदतें आपकी ग्रोथ को रोकने का काम करती हैं।

निगेटिविटी

अपनी क्षमताओं पर संदेह करने से आपका कॉन्फिडेंस और मनोवल कम हो सकते हैं। अपने निगेटिव विचारों को सकारात्मक बातों से बदलें।

बातों को घुमाना

काम में देरी करने से आप टेँशन में आ सकते हैं और काम की क्रिएटिविटी कम होती है। अपने समय का प्रभावी प्रबंधन करने के लिए काम जल्दी शुरू करना बहुत जरूरी है।

ध्यान भटकाना

लगातार फोन में लगे रहना, सोशल मीडिया चेक करना या बेकार के कामों में उलझे रहना आपके ध्यान को भटकाने का काम कर सकता है। ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहने से आप पढ़ाई मन लगाकर कर सकते हैं।

तुलना

अपनी प्रोग्रेस की लगातार दूसरों से तुलना करने से निराशा हो सकती हैं। इसके बजाय अपने व्यक्तिगत विकास और उपलब्धियों पर फोकस करें।

कमिटमेंट

बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां लेना आपको परेशान कर सकता है। अपनी कमिटमेंट को प्राथमिकता दें र उन चीजों पर पोकस करें जो आपकी एजुकेशन सक्सेस के लिए वास्तव में जरूरी हैं।

डरना

क्लास में जिन सवालों के जवाब आपको पता होते हैं उनके लिए भी चुप बैठने और गलत होने का डर सताना यह आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं।

गलतियां करना

विकास दिव्यकीर्ति अक्सर कहते हैं, गलतियां करना गलत नहीं है। लेकिन उनसे हर बार कुछ नया ना सीखने और उन्हें दौहराते रहना गलत है। सक्सेसफुल स्टूडेंट बनने के लिए हर गलती से कुछ सीखना बहुत जरूरी है।

ऐसी ही सॉफ्ट स्किल, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 8 Habits That Will Make You Smarter And Successful