Paris Paralympics 2024 India Medals list: भारत ने जीते कितने पदक,पढ़ें सबके नाम

Paris Paralympics 2024 India Medals list: पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों का शानदार आगाज हो गया है, इस बार के पैरालंपिक खेलों को दुनिया भर में जोश और उत्साह देखा जा रहा है, और भारत भी अपने पैरा-एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार भारत के पैरा-एथलीट्स से पदक की काफी उम्मीदें है. आइए जानते हैं पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत द्वारा जीते गए सभी पदकों और विजेताओं के बारे में. पैरा शूटर अवनि लेखरा ने पैरालिंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया.  

Bagesh Yadav
Aug 30, 2024, 19:54 IST
Paris Paralympics 2024 India Medal Tally पेरिस में भारत ने जीते कितने पदक
Paris Paralympics 2024 India Medal Tally पेरिस में भारत ने जीते कितने पदक

पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों का शानदार आगाज हो गया है, इस बार के पैरालंपिक खेलों को दुनिया भर में जोश और उत्साह देखा जा रहा है, और भारत भी अपने पैरा-एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. इन खेलों का आयोजन पेरिस में 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक हो रहा है. 

भारत का प्रतिनिधित्व इस बार पेरिस इवेंट में 84 पैरा-एथलीट्स कर रहे है जो किसी भी पैरालंपिक में सर्वाधिक है, जिनमें 32 महिलाएं शामिल हैं. भारत इस बार 12 इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करेगा, जो इस संस्करण के 22 खेलों में से हैं. 

यह भी देखें: Paris 2024 Paralympics: तीन नए खेलों में भाग लेंगे भारतीय एथलीट, यहां देखें एथलीटों की पूरी लिस्ट

बता दें कि भारत तीन नए खेलों में में भी इस बार पदक के लिए उतरेगा, जो इस प्रकार है- 

पैरा-साइक्लिंग

पैरा-रोइंग

ब्लाइंड जूडो

India Medal Tally पेरिस में भारत ने जीते कितने पदक:

2024 के पैरालंपिक्स में भारत के कई एथलीट्स से पदक की उम्मीद है. बता दें कि भारतीय दल पहले से भी ज्यादा मजबूत है, और कई पदक के दावेदार इतिहास रचने की तैयारी में हैं. पैरा शूटर अवनि लेखरा ने पैरालिंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया.

रैंक 
देश
स्वर्ण
रजत
कांस्य
कुल पदक
11
भारत
1
0
2
3
1
चीन
5
3
1
9
2
ग्रेट ब्रिटेन
2
3
1
6
3
इटली
2
2
5
9
4
ब्राज़ील
2
1
3
6
5
कोलंबिया
2
0
0
2
5
नीदरलैंड
2
0
0
2
7
उज्बेकिस्तान
1
2
1
4
8
फ्रांस
1
2
0
3
9
ऑस्ट्रेलिया
1
1
2
4
10
जापान
1
1
0
2

भारत का पैरालंपिक्स में सफर:

भारत की पैरालंपिक्स में भागीदारी की शुरुआत 1968 में हुई, और तब से लेकर आज तक, देश ने पैरा-स्पोर्ट्स की दुनिया में लगातार प्रगति देखी गयी है. हाल के वर्षों से, भारतीय पैरा-एथलीट्स ने कई डिसिप्लिन्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

भारतीय पैरालंपिक पदक विजेताओं की सूची: 

भारत ने पैरालंपिक खेलों में अब तक 31 पदक जीते हैं, जिसमें 9 स्वर्ण, 12 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं. समर ओलंपिक्स के विपरीत, जहां भारत की सफलता मुख्य रूप से शुरुआती वर्षों में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर आधारित थी, वहीं पैरालंपिक्स में व्यक्तिगत एथलीट्स ने देश को गौरवान्वित किया है. 1960 में पैरालंपिक खेलों में अपनी शुरुआत करने के बाद से, भारत ने 11 संस्करणों में भाग लिया है.

एथलीट का नाम पदक इवेंट संस्करण
अवनी लेखरा स्वर्ण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्टैंडिंग SH1 टोक्यो 2020
मनीष नरवाल स्वर्ण पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल SH1 टोक्यो 2020
सुमित अंतिल स्वर्ण पुरुषों की भाला फेंक F64 टोक्यो 2020
प्रमोद भगत स्वर्ण पुरुषों की सिंगल्स बैडमिंटन SL3 टोक्यो 2020
कृष्णा नागर स्वर्ण पुरुषों की सिंगल्स बैडमिंटन SH6 टोक्यो 2020
भाविना पटेल रजत महिलाओं की सिंगल्स टेबल टेनिस क्लास 4 टोक्यो 2020
निशाद कुमार रजत पुरुषों की ऊँची कूद T47 टोक्यो 2020
देवेंद्र झाझरिया रजत पुरुषों की भाला फेंक F46 टोक्यो 2020
योगेश कथुनिया रजत पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 टोक्यो 2020
सिंहराज अधाना रजत पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल SH1 टोक्यो 2020
मरियप्पन थंगावेलु रजत पुरुषों की ऊँची कूद T42 टोक्यो 2020
सुहास यथिराज रजत पुरुषों की सिंगल्स बैडमिंटन SL4 टोक्यो 2020
अवनी लेखरा कांस्य महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स SH1 टोक्यो 2020
हरविंदर सिंह कांस्य पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व - ओपन आर्चरी टोक्यो 2020
सिंहराज अधाना कांस्य पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग SH1 टोक्यो 2020
सुंदर सिंह गुर्जर कांस्य पुरुषों की भाला फेंक F46 टोक्यो 2020
शरद कुमार कांस्य पुरुषों की ऊँची कूद T42 टोक्यो 2020
वरुण सिंह भाटी कांस्य पुरुषों की ऊँची कूद F42 रियो 2016
राजिंदर सिंह रहेलू कांस्य पुरुषों की 56 किग्रा एथेंस 2004
जोगिंदर सिंह बेदी कांस्य पुरुषों की भाला फेंक L6 स्टोक मैंडविल/न्यूयॉर्क 1984
मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण तैराकी, पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल 3 हेडलबर्ग 1972

यह भी पढ़ें: UPI ID Without Bank Account: बिना बैंक खाता के UPI ID कैसे बनाएं? देखें सभी स्टेप

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News